03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रोहतक में पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, तीन डिब्बे जलकर खाक, फायर बिग्रेड की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Spread the love

एफएनएन, रोहतक : हरियाणा के रोहतक में पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन के 3 डिब्बे बुरी तरह जल गए। ट्रेन यार्ड में खड़ी थी और इसे चार बजे दिल्‍ली के लिए रवाना होना था। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गनीमत रही कि आग लगने के दौरान ट्रेन में यात्री नहीं थे। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है। 04453 नंबर की गाड़ी 12 बजे दिल्ली से रोहतक आयी थी और शाम 4 बजे दिल्ली जाना था।

दिल्ली से आने के बाद ट्रेन कुछ देर तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को यार्ड में खड़ी कर दी गई। जहां से उसे 4 बजकर पांच मिनट पर दोबारा दिल्ली के लिए रवाना होना था। दोपहर करीब दो बजकर 10 मिनट पर स्टेशन अधीक्षक को सूचना मिली कि ट्रेन की बोगी में आग लगी हुई है। स्टेशन अधीक्षक ने दमकल विभाग को सूचना दी। एक के बाद एक दमकल विभाग की सात गाड़ियों मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीन बोगी जलकर राख हो गया। इस दौरान दूसरे ट्रैक पर एक इंजन भी खड़ा हुआ था। जिसे आनन-फानन में वहां से हटाकर सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि यार्ड में खड़ी ट्रेन में आग लगी है। यदि रेलवे स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी दिल्ली मुख्यालय को दी गई।

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने कहा कि जिस तरह से आग लगी और आग की लपटों के बाद आसमान धुएं के गुबार से भर गया। ऐसा मंजर हमने फिल्‍मों में ही देखा था। अगर ट्रेन में यात्री होते और फिर आग लग जाती तो लाशें ही लाशें नजर आती। वहीं ट्रेन को रवाना करने से पहले जो भी कर्मी निरीक्षण करने पहुंचे थे उन्‍होंने भी त्‍वरित प्रभाव से सूचनाएं साझा की। फायर बिग्रेड की गाडि़यां समय पर पहुंची भी जिससे पूरी ट्रेन जलने से बच गई। मगर तीन बोगी पूरी तरह से जल गई।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img