03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dalljiet Kaur के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे निखिल पटेल, केन्या वाले घर से सामान फेंकने की दी धमकी

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की निजी जिंदगी में उथल- पुथल मची हुई। उनकी दूसरी शादी पर भी तलाक के काले बादल मंडरा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान करने वाले पोस्ट शेयर कर रहे हैं। दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल पर उन्हें धोखा देने के भी आरोप लगाए। वहीं, अब उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

दलजीत कौर ने मार्च 2023 में केन्या बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। वहीं, इस साल एक्ट्रेस ने पति से अलग होने की बात का खुलासा किया।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे निखिल

दलजीत कौर सोशल मीडिया पर एक्टिव बनी हुई हैं। अपनी शादी को लेकर वो अब तक कई पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। इनमें एक्ट्रेस ने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए। वहीं, अब ईटाइम्स के साथ बातचीत में निखिल पटेल ने कहा कि उनकी लीगल टीम दलजीत के खिलाफ सबसे सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी अगर वो अपने गैरकानूनी कामों को जारी रखती हैं।

क्या बोले निखिल पटेल ?

निखिल पटेल ने कहा, “दुनिया के एक सामान्य नागरिक के रूप में ये देखना बहुत परेशान करने वाला है कि भारत और वैश्विक स्तर पर ऑनलाइन सुरक्षा कानूनों में खामियों का फायदा उन लोगों द्वारा उठाया जा सकता है, जो मीडिया का ध्यान खींचना चाहते हैं। इसके लिए वो मासूम बच्चों और महिलाओं को खतरे में डालने वाली लापरवाही हरकत करते हैं।”

शादी के वीडियो पर जताई नाराजगी

दलजीत कौर ने हाल ही में अपनी शादी का वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। इस पर इशारा करते हुए निखिल ने आगे कहा, “शामिल लोगों की सहमति के बिना तस्वीरें और वीडियो फुटेज शेयर करना खास तौर पर बच्चों के मामले में, जो हमेशा समाज में एक कमजोर समूह होते हैं और जिन्हें हमेशा कानून की सुरक्षा की जरूरत होती है, गैरकानूनी और लापरवाही है।”

ये भी पढ़ें…उत्तराखंड: बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल, राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को दिया जन्म

दलजीत से सामान कर देंगे दान

निखिल पटेल ने ये भी कहा कि उनकी टीम ने दलजीत से जून में उनके केन्या स्थित घर से अपना बचा हुआ सामान ले जाने के लिए संपर्क किया है। अगर एक्ट्रेस अपना सामान नहीं ले जाएंगी, तो वो उन्हें देश में किसी चैरिटी को दे देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें दलजीत के लिए सामान रखने की कोई परेशानी नहीं है और उन्होंने कई मौकों पर एक्ट्रेस से सामान ले जाने का अनुरोध किया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img