03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Nari Shakti वंदन सत्र पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बताया ‘नौटंकी’

एफएनएन, देहरादून : Nari Shakti उत्तराखंड में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुलाई गई विशेष विधानसभा बैठक को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। आलोक शर्मा ने इस एक दिवसीय सत्र को जनता के पैसे की बर्बादी बताते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने पुष्कर सिंह धामी सरकार पर आरोप लगाया कि यह सत्र केवल राजनीतिक दिखावा है और इसका उद्देश्य केंद्र नेतृत्व को खुश करना है। शर्मा ने कहा कि एक दिन के सत्र पर 10 से 12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जब तक 73वें और 74वें संविधान संशोधन से जुड़े मुद्दों को पूरी तरह लागू नहीं किया जाता, तब तक महिला आरक्षण जैसे कदम अधूरे रहेंगे।

उन्होंने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पहले ही संसद का राजनीतिक उपयोग कर चुकी है और अब राज्य सरकार भी उसी राह पर चल रही है।

महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूरा न्याय नहीं मिलता, तब तक महिला अधिकारों की बात करना उचित नहीं है।

आलोक शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की पक्षधर रही है और यदि सरकार गंभीर पहल करती है, तो पार्टी उससे आगे बढ़कर सहयोग करेगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img