03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Narendra Nagar पालिका में भाजपा का दबदबा बरकरार, चार वार्डों में जीत

Spread the love

एफएनएन, टिहरी गढ़वाल : Narendra Nagar टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका परिषद चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद भाजपा उम्मीदवार और पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं सात वार्डों के सभासद पदों के लिए हुए मतदान की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी नीरज कुमार के अनुसार सातों वार्डों में कुल आठ मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः भाजपा ने चार वार्डों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया, जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीटें गईं।

वार्ड संख्या-1, 3, 5 और 7 में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड संख्या-2, 4 और 6 में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे। इस प्रकार सीटों का आंकड़ा पिछले निकाय चुनाव जैसा ही रहा, जहां भाजपा को चार और कांग्रेस को तीन सीटें मिली थीं।

मतगणना के दौरान वार्ड नंबर-1 विशेष रूप से चर्चा में रहा। इस सीट को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और उत्तराखंड क्रांति दल की नेता प्रमिला रावत के बीच चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक बयानबाजी भी सुर्खियों में रही थी।

गौरतलब है कि नरेंद्र नगर नगर पालिका के चुनाव अन्य निकायों के साथ नहीं हो पाए थे। इसके पीछे क्षेत्रीय परिसीमन और बडेड़ा गांव को पालिका क्षेत्र में शामिल किए जाने को लेकर विवाद को प्रमुख कारण बताया गया। ग्रामीणों के विरोध और शिकायतों के चलते चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हो सकी थी, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया में देरी हुई।

वहीं विपक्षी दलों ने चुनाव में देरी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि राजनीतिक कारणों से चुनाव टाले गए थे, हालांकि इस संबंध में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img