03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 5 मरीजों की मौत, 20 से अधिक झुलसे

Spread the love

एफएनएन, मुजफ्फरपुर : Muzaffarpur बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 5 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही आईसीयू वार्ड में धुआं भर गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। अस्पताल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए खिड़कियां तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला, जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन पदाधिकारी आर.एन. पांडेय ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। उस समय आईसीयू में घना धुआं भरा हुआ था और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया।

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आईसीयू में 13 से 15 मरीज भर्ती थे, जिनमें से कई को दूसरे अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अस्पताल में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img