03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बच्चों की हत्या के बाद मां ने की खुदकुशी, अब सामने आ रहा तंत्र-मंत्र कनेक्शन; पढ़ें नशीली दवा का क्या है रोल

Spread the love

एफएनएन, दक्षिणी दिल्ली:  दक्षिणी दिल्ली के किशनगढ़ इलाके के मुनिरका गांव में 8 अक्टूबर को अपने दो बच्चों की हत्या के बाद  आत्महत्या करने वाली वर्षा के केस में अब नए खुलासे हो रहे हैं।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी थी और हर कोई यही सोच रहा था कि आखिर एक मां ऐसा कैसे कर सकती है। अब वर्षा के पिता ने अपने दामाद पर जो आरोप लगाए हैं उससे इस मामले की कई परतें खुल गईं हैं।

पिता लगा रहे दामाद पर ये आरोप

  • वर्षा के पिता ने दामाद पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ससुराल वाले वर्षा को दहेज के लिए परेशान करते थे।
  • वर्षा के पिता हेमंत कुमार ने यह भी शिकायत की है कि उनका दामाद तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ा हुआ था। जिसके चलते उसका व्यवहार अजीब हो गया था।
  • वर्षा के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह वर्षा को नशीली दवाएं भी देता था जिसे खाने के बाद वर्षा का बर्ताव बदल जाता था और वह ज्यादा परेशान हो जाती थी।
  • हेमंत कुमार ने कहा है कि यह बातें खुद वर्षा ने उन लोगों को बताई थीं।
  • पिता ने कहा कि उनकी आखिरी बात वर्षा से सात अक्टूबर को हुई थी तब उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी।
  • पिता का ये भी दावा है कि बेटी ने उन्हें 8 अक्टूबर की सुबह सात बजे जगाने को कहा था। जब उन्होंने अगले दिन वर्षा को फोन किया तो किसी अंजान आदमी ने फोन उठाकर बताया कि फोन बाहर है और घर में अंदर से कुंडी लगी हुई है।
  • वर्षा के पिता दामाद पर आरोप लगाते हैं कि वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में है और कुछ भी कर सकता है। ऐसे में वह चाहते हैं कि जांच सही और निष्पक्ष तरीके से हो।

यह है पूरा मामला

बता दें कि रविवार सुबह करीब 10.30 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को सूचना मिली कि मुनिरका में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी कलाई की नस काटकर जान दे दी थी।

मृतकों की पहचान वर्षा शर्मा (27) इसका बेटा अभिमन्यु (4) और ढाई साल के आयुष उर्फ व्यम (2.5) के रूप में हुई। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

दोनों की शादी को पांच ही वर्ष हुए हैं इसलिए पुलिस ने क्षेत्रीय एसडीएम को भी इसकी सूचना दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी मामले की पड़ताल कर रही है।

Hot this week

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Topics

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img