03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड दौरे पर आए मध्य प्रदेश के CM शिवराज,संत समाज का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव अभियान की शुरुआत

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश:  जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां के संत समाज का आशीर्वाद लेकर ही चुनाव अभियान की शुरुआत करते हैं। यह बात एक दिवसीय दौर पर उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने कही।

स्वामी चिदानंद व अन्य संतों से करेंगे मुलाकात

जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट (Dehradun Airport) पर सरकार की ओर से वित्त व संसदीय कार्य, शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल (Dr. Prem Chand Agrawal) ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) का स्वागत किया। एक दिवसीय प्रवास में वह परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती (Swami Chidanand) तथा अन्य संतों से मुलाकात करेंगे।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने एमपी सीएम का किया स्वागत

सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट (Dehradun Airport) पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) का स्वागत करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल  (Dr. Prem Chand Agrawal) ने राज्य सरकार की ओर से प्रदेश हित में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी।

उत्तराखंड में विकास कार्यों को लेकर सीएम धामी को सराहा

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में देश का सबसे सशक्त नकल विरोधी कानून, सरकारी नौकरियों में महिला आरक्षण, यूनिफार्म सिविल कोड, धर्मांतरण कानून, भ्रष्टाचार पर प्रहार जैसे महत्वपूर्ण कदमों के लिए प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे पहाड़ी राज्य को वर्ष 2025 तक देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल कराने का संकल्प सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान हैं।

एमपी सीएम ने कहा कि इनवेस्टर समिट (Investor Summit) का आयोजन और उसके लिए देश ही नहीं विदेशों के भी उद्योगपतियों के साथ अभी तक करीब 39 हजार करोड़ रुपये का एमओयू (MoU) साइन करना राज्य के विकास के लिए दूरगामी सोच का प्रतीक है।

चुनावी घोषणा के बाद आते हैं उत्तराखंड- शिवराज सिंह

बातचीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan)  ने बताया कि जब भी चुनाव की घोषणा होती है तो वह देवभूमि में अवश्य आते हैं और यहां संत समाज का आशीर्वाद देते हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Cabinet Minister Prem Chand Agrawal) को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में चुनाव प्रचार के लिए भी आमंत्रित किया।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img