03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट हुआ क्रैश, मकान की छत पर गिरा, तीन लोगों की मौत, पायलट सुरक्षित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार को भारतीय वायु सेना का मिग-21 जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। सेना का हेलीकाप्टर बचाव के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। वायु सेना सूत्रों के मुताबिक, विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी।

  • कोर्ट आफ इंक्वायरी का गठन

भारतीय वायु सेना ने अपने बयान में कहा, ”विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया, जिससे दुर्भाग्य से तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना जानमाल के नुकसान पर खेद व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया।”

  • जेट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित

जिलाधिकारी रुक्मणी रियार ने कहा कि मिग-21 जेट के दोनों पायलट सुरक्षित हैं। जेट हनुमानगढ़ के डाबली इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस ने कहा कि तीन नागरिकों के हताहत होने की सूचना है।

पहले भी क्रैश हो चुके हैं विमान

  • इससे पहले, 28 जुलाई को राजस्थान के बाड़मेर जिले के पास जुड़वां सीटों वाले मिग-21 ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होन में दो पायलटों की मौत हो गई थी।
  • भरतपुर में भी एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के दो लड़ाकू जेट सुखोई एसयू-30 और एक मिराज 2000 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक पायलट की जान चली गई थी। एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में तो दूसरा विमान भरतपुर में हादसे का शिकार हुआ।
  • पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
  • अप्रैल में केरल के कोच्चि में उस समय हादसा हुआ, जब एक तटरक्षक हेलीकाप्टर लैंड कर रहा था।
अरुणाचल प्रदेश में सेना के दो हेलीकाप्टर हुए थे क्रैश

पिछले साल अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलीकाप्टर के क्रैश होने की दो घटनाएं सामने आई थीं। पांच अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिससे भारतीय सेना के पायलट की मौत हो गई थी। इसके ठीक एक पखवाड़े के बाद 21 अक्टूबर को ऊपरी सियांग जिले में तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग गांव के पास भारतीय सेना के एविएशन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (वेपन सिस्टम्स इंटीग्रेटेड)- ALH WSI के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img