03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा, गंगा पूजा में हुए लीन, लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाकर रखने की अपील की

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा गंगा दर्शन और पूजन के लिए सोमवार की सुबह त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने श्री रघुनाथ मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत की।

  • अभिनेता ने मां गंगा का दूध से कराया अभिषेक
  • लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाये रखने की अपील की

संजय मिश्रा ने बताया कि तीर्थ नगरी से मैं संतों का आशीर्वाद लेकर जा रहा हूं। उन्होंने समस्त समाज से अपील की कि गंगा को स्वच्छ बनाकर रखें। गंगा के किनारे पौधारोपण करें। इस कलिकाल में गंगा ही साक्षात प्रमाण है। मुझे मां गंगा ने बुलाया और मेरे परिवार को मां गंगा ने आशीर्वाद दिया।

  • भारतीय सिनेमा जगत में हास्य और चरित्र अभिनेता के रूप में संजय की पहचान

संजय मिश्रा भारतीय सिनेमा जगत में हास्य और चरित्र अभिनेता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। इन्होंने अधिकतर हिन्दी फिल्मों तथा टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय किया है। वर्ष 2015 में इन्हें आंखों देखी के लिए उन्हें फिल्म फेयर क्रिटिक अवार्ड फार बेस्ट एक्टर से नवाजा गया। वह हाल ही में टोटल धमाल में दिखाई दिए।

इस अवसर पर अभिनेता संजय मिश्रा के साथ गंगा सेवा एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, गंगा सभा के अध्यक्ष राहुल शर्मा,अभिषेक शर्मा, राम चौबे, दीपक दरगन,आचार्य अजय भट्ट आदि लोग उपस्थित थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img