03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एमआइ 17 एक दिन में कराएगा दो धाम के दर्शन, दून से लगेगा ‘भारी भरकम’ किराया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से रुद्राक्ष इस बार फिर दो धाम के दर्शन कराने के लिए तैयार है। रुद्राक्ष की सेवाएं भी आज से शुरू हो गईं हैं।

रुद्राक्ष एविएशन का एमआइ-17 हेलीकॉप्टर शुक्रवार को गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरेगा। जहां से छोटे हेलीकॉप्टरों के जरिए यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा। वहीं 12 मई से बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। उसके बाद रुद्राक्ष की दो धाम की सेवाएं आरंभ हो जाएगी।

सुबह 6:30 बजे बदरीनाथ धाम के लिए भरेगा उड़ान

रुद्राक्ष एविएशन के सीइओ कैप्टन पीके छाबड़ी ने बताया कि जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से रुद्राक्ष एविएशन का हेलीकॉप्टर सुबह 6:30 बजे बदरीनाथ धाम के लिए उड़ान भरेगा।

हेलीकॉप्टर सुबह 7:30 बजे बदरीनाथ धाम में पहुंच जाएगा। इसके बाद यात्रियों को दर्शन कराने के बाद यह हेलीकॉप्टर सुबह साढ़े दस बजे केदारनाथ धाम के गुप्तकाशी में पहुंचेगा।

प्रति यात्री एक लाख 11 हजार रुपये किराया

वहीं यात्रियों को केदारनाथ धाम में दर्शन करने के पश्चात वापस करीब चार बजे शाम को हेलीपैड पर पहुंचेगा। रुद्राक्ष एविएशन के सीइओ कैप्टन पीके छाबड़ी ने बताया कि इस एमआइ 17 हेलीकॉप्टर में लगभग 18 से 20 यात्री एक बार में यात्रा कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि एक दिन में दोनों धाम के दर्शन करने के लिए प्रति यात्री एक लाख 11 हजार रुपये का किराया निर्धारित किया गया है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img