03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लोकसभा चुनाव लड़ना चाहता है अमृतपाल, हाई कोर्ट से नॉमिनेशन के लिए मांगी रिहाई

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट से 7 दिन की अस्थायी रिहाई की अनुमति मांगी है. अमृतपाल पंजाब के खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करना चाहता है. अमृतपाल सिंह को पिछले साल पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसको डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल लाया गया था.

खडूर साहिब सीट पर कांग्रेस ने कुलबीर सिंह जीरा को मैदान में उतारा है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) के लालजीत सिंह भुल्लर को टिकट दिया है. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर मनजीत सिंह मन्ना मियांविंड चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार विरसा सिंह वल्टोहा भी यहां से उम्मीदवार हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पंजाब में कब होंगे चुनाव?
पंजाब की 13 लोकसभा सीट पर 1 जून को वोटिंग होगी. यहां सांतवे चरण में वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे. बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. 14 मई तक प्रत्याशी अपने पर्चे दाखिल कर सकते हैं. वहीं, 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 17 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस से सकते हैं.

गौरतलब है कि इंडिया अलायंस में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सूबे में अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं. वहीं, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी का 25 साल पुराना गठबंधन भी टूट गया है.

2019 का चुनाव परिणाम?
पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब की 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, अकाली दल और बीजेपी के खाते में 2-2 सीट आई थीं. एक सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जीते थे. 2019 में कांग्रेस को पंजाब में सबसे ज्यादा 40.6 फीसदी वोट मिला था.

Hot this week

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img