03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौलाना तौकीर रजा फिर कोर्ट में नहीं हुए पेश, घर पर चस्पा हो चुका है कुर्की का नोटिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बरेली : बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां सोमवार को भी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। बरेली दंगे के एक अन्य आरोपी वसीम ने अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने तौकीर रजा के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 अप्रैल तय की है। बता दें कि कोर्ट में हाजिर न होने पर मौलाना को फरार घोषित किया जा चुका है। उनके खिलाफ तीन गैरजमानती वारंट भी जारी हो चुके हैं।

एडीजे फास्ट ट्रैक रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने कुछ दिन पहले मौलाना तौकीर रजा को बरेली के 2010 दंगे का मास्टरमाइंड बताते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया था। बाद में मामला जिला जज की अदालत में स्थानांतरित हो गया था। हाईकोर्ट ने मौलाना को कोर्ट में हाजिर होने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए तो पिछले दिनों कोर्ट ने मौलाना समेत चार आरोपियों के खिलाफ 82 की कार्रवाई की नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसी के तहत प्रेमनगर थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट में अपना गला बचाने के लिए कवायद कर ली। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के सौदागरान स्थित आवास के साथ ही बानखाना निवासी वसीम के घर पर 82 के नोटिस (कुर्की पूर्व की कार्रवाई) चस्पा कर दिए। इसके साथ ही दो अन्य आरोपी बानखाना निवासी आरिफ और भोजीपुरा के पिपरिया निवासी अबरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

  • पुलिस ने मौलाना को दिखाया फरार

कुछ दिनों पहले दिल्ली से लौटे मौलाना ने बरेली स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की थी। कहा जा रहा है कि मौलाना अब भी बरेली में ही हैं, लेकिन पुलिस ने उन्हें फरार बताकर घर के दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया है। आमतौर पर पुलिस ऐसी कार्रवाई नगाड़ा बजाकर व जोरशोर से प्रचार करके करती है, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं किया गया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img