03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डिंपल यादव पर कपड़ों को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना रशीदी की हुई पिटाई

एफएनएन, नोएडा: यूपी के मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर विवादित बयान देने वाले मौलाना साजिद रशीदी की नोएडा में पिटाई हो गई है। उन पर सपा कार्यकर्ताओं ने एक टीवी शो के दौरान हमला किया और थप्पड़ बरसाए। बता दें कि मौलाना साजिद रशीदी ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।

इस मामले में मौलाना ने थाना सेक्टर-126 पहुंचकर पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

मौलाना साजिद रशीदी ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को लेकर विवादित बयान दिया था। दरअसल डिंपल यादव कुछ दिनों पहले एक मस्जिद में गई थीं। इस दौरान डिंपल ने जो कपड़े पहने थे, उस पर मौलाना साजिद रशीदी ने विवादित बात कही थी।

मौलाना ने कहा था, “मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतर्मा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतर्मा थीं डिंपल यादव। उनकी हैं।”

मौलाना पर हमला कैसे हुआ?

मौलाना साजिद रशीदी के डिंपल यादव पर विवादित बयान के बाद वह चर्चा में थे और उनकी आलोचना हो रही थी। इसी बीच वह नोएडा में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सपा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया और थप्पड़ बरसाए।

सपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना का वीडियो खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस मामले में समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष मोहित नागर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि डिंपल पर मौलाना की विवादित टिप्पणी की वजह से मौलाना और सपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हुई और सपा के लोगों ने उन्हें पीट दिया।

मोहित नागर ने कहा, “मौलाना एक खास पार्टी के एजेंट बने हुए हैं। मौलाना अगर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img