03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोरखपुर में सड़क हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, 2 बच्चों समेत पांच की मौत

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, गोरखपुर-उत्तर प्रदेश। गोरखपुर में शुक्रवार की आधी रात दो बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता और दो बेटियां भी शामिल हैं। मृतक की पत्नी, बेटा और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मेडिकल कॉलेज में घायलों का हालचाल लेते डीएम व एसएसपी

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 12 बजे रुस्तमपुर निवासी मोनू चौहान (32) और बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पास रहने वाला सूरज (28) एक ही बाइक से किसी मुंडन कार्यक्रम से कुनराघाट की तरफ से घर लौट रहे थे।जबकि मोहद्दीपुर बिजली घर के पास रहने वाले विक्रांत (34) अपनी पत्नी (30) और तीन बच्चों दो साल की बेटी लाडो, एक साल की बेटी परी और पांच साल के बेटे अंगद के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम से घर आ रहे थे।

उच्चाधिकारियों ने किया मौका मुआयना, दिए दिशानिर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोहद्दीपुर में विक्रांत ने जैसे ही अपनी बाइक नहर रोड के पास घर जाने के लिए मोड़ी, उसी दौरान कुनराघाट की तरफ से आ रहे सूरज और मोनू की बाइक से टक्कर हो गई। इसी बीच एक तीसरा बाइक सवार भी आ गया। बचने के चक्कर में वह सामने से आ रहे ट्रक में घुस गया।

हादसे के बाद अस्पताल लाए गए घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने विक्रांत, लाडो, परी, मोनू और सूरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीनों घायलों निकिता, अंगद और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार चिन्मयानंद मिश्रा को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डीएम और एसएसपी ने रात में ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का इलाज तत्परता से करने के चिकित्सीय टीम को निर्देश दिए हैं।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img