03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मनीष सिसौदिया ने हरिद्वार मेंं गंगा आरती से किया गढ़वाल दौरे का श्री गणेश

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हरिद्वार में मां गंगा आरती करने के साथ शुक्रवार को अपने गढ़वाल दौरे का श्रीगणेश कर दिया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर मां गंगा से 2022 में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की प्रार्थना की।

दिव्य भूमि बनाई कुर्सी पाने-बचाने की जमीन

सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड दिव्य भूमि है, लेकिन नेताओं और पार्टियों ने इसे कुर्सी पाने या फिर बचाने के लिए अपनी जमीन बना लिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही उत्तराखंड राज्य के लिए कुर्बानी देने वाले शहीदों के सपने पूरे किए जाएंगे।

हर की पैड़ी पर सिसोदिया ने की गंगा आरती

कुमाऊं के बाद गढ़वाल मंडल के दौरे के लिए हरिद्वार की पावन धरती से शुरुआत करने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाम करीब पांच बजे हरकी पैड़ी पर गंगा आरती की। उन्होंने श्री गंगा सभा पदाधिकारियों और संतों से मुलाकात करने से पहले पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तराखंड की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की जीत के लिए मां गंगा के चरणों में प्रार्थना की है।

मां गंगा की कृपा से उत्तराखंड मेंं भी बनेगी आप की सरकार

सिसोदिया ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड बेहद खूबसूरत है। मां गंगा के चरणों में दिव्य अनुभूति है। कैंची धाम आश्रम में भी ऐसी ही अनुभूति मिली थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से वह ऊर्जा लेकर जा रहे हैं, ताकि 2022 में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार में आए। आम आदमी को शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी जैसे बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराकर शहीदों के सपनों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी संकल्पित है।

लाखों किसान गलत बता रहे तो सरकार क्यों अड़ी?

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि किसान धरती मां के बेटे हैं। देश और दुनिया में इंसान कुछ भी खाता है उसे किसान ही उगाता है। सबको किसानों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर अगर देश के लाखों किसानों को लग रहा है उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो सरकार को मान लेना चाहिए।

शांति कुंज में लिया गायत्री परिवार प्रमुख का आशीर्वाद

मनीष सिसोदिया गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचे। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डा. प्रणव पण्ड्या से मुलाकात कर आशीष एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान कार्यकर्ताओं से टोपियां उतरवा दीं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img