03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में गुरुवार 6 जून को बड़ा हादसा हो गया. यहां गणाई गंगोली क्षेत्र में कार ऊपरी सड़क से नीचे की रोड पर गिर गई. हादसे के वक्त कार में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को तत्काल पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरे घायल का हॉस्पिटल में ही उपचार चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक कार सवार प्रकाश कार्की और सूरज रौतेला थल से हल्द्वानी जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में गणाई गंगोली तहसील मुख्यालय के पास उनके साथ हादसा हो गया. उनकी कार पहाड़ी से निचली सड़क पर गिर गई. इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वहीं राहगीरों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने भट्टी गांव निवासी सूरज सिंह को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्रेम नगर निवासी प्रकाश सिंह को उपचार किया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक के घर में हादसे की जानकारी दे गई है.

पढ़ें- चुनाव में अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में किया काम, CM योगी से करेंगे शिकायत’; भाजपा नेता का बड़ा आरोप

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img