03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

‘चुनाव में अधिकारियों ने सपा के एजेंट के रूप में किया काम, CM योगी से करेंगे शिकायत’; भाजपा नेता का बड़ा आरोप

Spread the love

एफएनएन, साहिबाबाद:  लोनी से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रदेश के अधिकारियों पर लोकसभा चुनाव में सपा के एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र के तहत चुनाव के समय पुलिस अंबेडकर नगर में सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर गई, ताकि कुर्मी समाज के लोग भाजपा के खिलाफ जाएं।

आचार संहिता के दौरान अपराध बढ़ा

जिस पुलिस अधिकारी ने ऐसा किया उसके खिलाफ कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों को भाजपा के खिलाफ करने के लिए मोटा पैसा खर्च किया गया। आचार संहिता के दौरान 90 के दशक के तरह अपराध बढ़ा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसमें भी अधिकारियों का हाथ रहा। गाजियाबाद में अधिकारियों की साजिश की वजह से भाजपा के डेढ़ लाख वोट नहीं पड़े। प्रधानमंत्री की वाहवाही न हो जाए इस वजह से किसान आंदोलन को हवा दिया गया।

इस संबंध में उनके पास भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और एक बड़े नेता की रिकॉर्डिंग उनके पास है। वह इन सभी पहलुओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

महेश शर्मा की हैट-ट्रिक, अतुल गर्ग भी जीते

उत्तर प्रदेश के महासमर में एनसीआर से जुड़ी सभी छह सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत व बुलंदशहर सीट पर भाजपा ने शुरू से दबदबा बना रखा। जबकि, अमरोहा व मेरठ संसदीय सीट पर पूरे दिन उठापटक चलती रही। देर शाम आए परिणाम में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

गौतमबुद्ध नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने हैट-ट्रिक लगाते हुए 8,57,829 मत प्राप्त किए हैं। उन्होंने सपा के डॉ. महेंद्र नागर को 5,59,472 मतों से हराया। उन्हें 59.69 फीसदी मत मिले, जबकि 2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें 59.64 प्रतिशत मत मिले थे। डॉ. महेश शर्मा की यूपी में यह सबसे बड़ी जीत है।

गाजियाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने 3,36,965 मतों से जीत हासिल की है। गर्ग ने 8,54,170 मत प्राप्त कर कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा को शिकस्त दी। अतुल गर्ग को कुल 58.09 प्रतिशत मत मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की प्रत्याशी डॉली शर्मा ने कुल 5,17,205 मत प्राप्त किए हैं।

ये भी पढ़ें…बीएसएफ और पुलिस ने अमृतसर में दो संदिग्ध तस्करों को किया गिरफ्तार, एक करोड़ से अधिक की नगदी बरामद

 

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img