03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिसवालों ने चौकी में कारोबारी को पीटा और 50 हजार वसूले, मामला खुला तो पैरों के तले से जमीन खिसकी

Spread the love

एफएनएन: राजधानी लखनऊ में पुलिस का वसूली का खेल जारी है। ताजा मामला सरोजनीनगर की ट्रांसपोर्ट नगर चौकी का है। यहां तैनात ट्रेनी दरोगा और कुछ सिपाही बृहस्पतिवार सुबह एक मौरंग कारोबारी को घसीटते हुए चौकी ले गए और पिटाई कर एक लाख रुपये मांगे। इसके बाद 50 हजार रुपये वसूल लिए। फिर शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। पीड़ित ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत की है, जिसके बाद एक सिपाही को निलंबित कर एसीपी कृष्णानगर को जांच के आदेश दिए गए।

पारा के प्रगति विहार इलाके में ओम जी तिवारी रहते हैं। उनके मुताबिक बुधवार सुबह करीब पांच बजे उनका ट्रक मौरंग लेकर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मंडी की नौ नंबर पार्किंग पहुंचा। ओम भी वहां पहुंचे। उनका आरोप है कि कुछ देर में ट्रांसपोर्ट नगर चौकी के ट्रेनी दरोगा अनुज, सिपाही शिवानंद और तीन अन्य पुलिसवाले आए और बिना किसी कारण उन्हें घसीटते हुए चौकी ले गए। विरोध जताने पर उन्हें लात मारकर जमीन पर बैठा दिया।

ओम तिवारी ने चौकी लाने का कारण पूछा तो पुलिसवालों ने अपशब्द कहते हुए कारोबार करने के एवज में एक लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने इतनी बड़ी रकम दे पाने में असमर्थता जताई तो पुलिसवालों ने रकम आधी कर दी। जान बचाने के लिए कारोबारी ने 50 हजार नकद पुलिसवालों को दे दिए।

कारोबारी का आरोप है कि पुलिसवालों ने मुंह खोलने और किसी से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए छोड़ा। इसके बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र लिखा। शुक्रवार को यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिसवालों का खेल उजागर हुआ। डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। एसीपी कृष्णानगर को जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोपी सिपाही शिवानंद को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। ट्रेनी दरोगा व अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच में अभी तक पता चला है कि सिपाही शिवानंद ट्रेनी दरोगा को जांच के बहाने अपने साथ ले गया था।

मामला रफा-दफा करने की भी कोशिश
कारोबारी ओम जी तिवारी के साथ हुई घटना के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आरोपी पुलिसवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पहले मौर्या नाम के बिचौलिए के माध्यम से पीड़ित से संपर्क कर उन्हें चौकी बुलाकर रुपये वापस ले जाने की बात कही गई। हालांकि, पीड़ित ने इससे इन्कार कर दिया। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि कारोबारी ने बिचौलिए से साफ कहा कि सम्मान से बढ़कर रुपये नहीं हैं। दूसरा ऑडियो आरोपी सिपाही शिवानंद और पीड़ित के बीच का है। इसमें सिपाही शिकायत के संबंध में सवाल-जवाब करता सुनाई पड़ रहा है।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img