03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

करंट लगने से मजदूर की मौत, खामियां मिलने पर प्रशासन ने भवन को किया सील

एफएनएन, हल्द्वानी: निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मजदूर के मौत के बाद साथी मजदूरों ने हंगामा कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यही नहीं ठेकेदार द्वारा मृतक के परिजन को तीन लाख मुआवजा देने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई. वहीं प्रशासन की टीम ने भवन के कागजात संबंधी जांच पड़ताल की तो नक्शे में खामी पाए जाने पर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

निर्माणाधीन भवन सील

बताया जा रहा है कि जजफार्म स्थित निर्माणाधीन मकान में पानी का छिड़काव करते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिहार के मजदूर की करंट लगने से मौत हुई है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मोटर का तार लगाते समय करंट लगने से मजदूर की जान गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने भवन के कागजात संबंधी जांच पड़ताल की तो नक्शे में खामी पाए जाने पर निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया है.

ठेकेदार ने मृतक परिवार को दिया मुआवजा

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूर का नाम सरल शाह है, जो बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के मौलनिया गांव का रहने वाला था. मृतक निर्माणाधीन तिमंजिले मकान में पानी का छिड़काव कर रहा था. मेडिकल चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया. सरल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है. काफी देर चले हंगामा के बाद ठेकेदार ने मृतक परिवार को तीन लाख का मुआवजा दिया है.

पढ़ें- कृषि और उद्यान से जुड़ी विभिन्न पॉलिसी के प्रस्तावों पर डेडलाइन तय, CS ने दिए अफसरों को ये निर्देश

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img