03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में किराने दुकान पर हथियारबंद बदमाशों ने की लाखों की लूट, तलाश में जुटी पुलिस

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: धर्मानगर हरिद्वार में इन दोनों चोरों के हौसले बुलंद हैं. बदमाश बेखौफ होकर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार के लक्सर स्थित रोड का है, जहां दुकान में घुसे 4 हथियार बंद बदमाशों ने लाखों की लूट कर डाली. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द बदमाशों को अरेस्ट कर लिया जाएगा. वहीं घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

बदमाशों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

हरिद्वार के लक्सर रोड पर स्थित पंजनहेड़ी गांव में एक किराने की दुकान में बीती रात नकाबपोश बदमाशों में धावा बोला. जहां बदमाशों ने दुकान में लाखों की लूटपाट की. वहीं दुकानदार का कहना है कि बदमाश कैश के अलावा उसके गले से सोने की चेन भी छीन कर ले गए. बदमाशों ने करीब 5 लाख रुपए की लूट की है. लूट की सूचना पर कनखल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

मेन रोड पर दुकान में हुई लूट की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है. जानकारी देते हुए हरिद्वार के कनखल थाना प्रभारी भावना केंथुला ने बताया कि पंजनहेड़ी गांव में किराने की दुकान में लूट की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आसपास से जानकारी एकत्र कर लुटेरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे कैद हुई है. बताया जा रहा है कि घटना बीती रात करीब 9 बजे की है.

पढ़ें- करंट लगने से मजदूर की मौत, खामियां मिलने पर प्रशासन ने भवन को किया सील

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img