03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देवप्रयाग में क्रिकेट खेलकर लौट रहा था किशोर, गुलदार ने झपट्टा मारा और उठा ले गया, जंगल में मिला शव

एफएनएन, श्रीनगर: देवप्रयाग तहसील क्षेत्र में गुरुवार देर सायं गुलदार ने क्रिकेट खेलकर लौट रहे एक 17 वर्षीय किशोर अनुराग चौहान पर हमला कर दिया. गुलदार के हमले में अनुराग की जान चली गई. किशोर का क्षत-विक्षत शव घटनास्थल से काफी दूरी पर देर रात स्थानीय लोगों तथा वन विभाग ने बरामद किया.

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है. साथ ही पूरे इलाके में खौफ भी पसर गया है. लोगों ने इलाके में पिंजरा लगाने की भी मांग प्रशासन से उठाई है. देवप्रयाग के निवर्तमान सभासद रूपेश गुसाईं ने बताया कि देवप्रयाग तहसील में स्टाम्प विक्रेता बलवंत सिंह चौहान का पुत्र देवप्रयाग डिग्री कॉलेज में क्रिकेट खेलने गया था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

देर शाम करीब सात बजे अनुराग चौहान डिग्री कॉलेज से खेलकर लौट रहा था. अचानक रास्ते में घात लगाए बैठा गुलदार उसे उठा ले गया. प्रत्यक्षदर्शियों के शोर मचाने पर भी जब गुलदार ने उसे नहीं छोड़ा. गुलदार द्वारा किशोर को उठा ले जाने की सूचना स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग के लोग स्थानीय नागरिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.

इसके बाद गुलदार द्वारा उठा ले गए किशोर की खोजबीन शुरू हुई. कई घंटों तक अनुराग को ढूंढा गया. लेकिन किशोर का कुछ पता न चल सका. देर रात करीब साढ़े दस बजे वन विभाग तथा पुलिस की टीम को अनुराग चौहान का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. किशोर की मां शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. देवप्रयाग क्षेत्र में अचानक हुई इस घटना से लोग सन्न रह गए हैं और दहशत में हैं. क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जल्द गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मार गिराया जाए.

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड सरकार ने मरीजों को दी बहुत बड़ी राहत, अस्पतालों से जुड़े कई शुल्क घटाए, जानिए कितने में मिलेंगे बेड और एंबुलेंस

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img