03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी में युवक ने छोटे भाई से नशा करने के लिए मांगे पैसे, नहीं दिए तो सिर पर दे मारी बल्ली, इलाज के दौरान मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, हल्द्वानी: शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां मझले भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. बात इतनी सी थी कि मझले भाई को छोटे भाई ने नशे के लिए पैसे नहीं दिए. इससे गुस्साए मझले भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है.

मुखानी थाना प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि घटना 14 जुलाई की है. नशे के लिए रुपये नहीं देने पर बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई के सिर पर डंडे से वार कर दिया. उसे गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मामले में सबसे बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारोपी भाई पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक मुखानी थाना क्षेत्र के बच्चीनगर-1 लामाचौड़ी निवासी हरीश चंद्र जोशी ने गुरुवार को अपने तीसरे नंबर के भाई मनोज जोशी के खिलाफ सबसे छोटे भाई सूरज जोशी की हत्या के मामले की तहरीर दी है. तहरीर में बताया कि सूरज बेरोजगार था और मां के साथ बच्चीनगर में रहता था. पांच भाइयों में वह सबसे छोटा था जबकि मनोज तीसरे नंबर का है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आरोप है कि 14 जुलाई की रात सूरज और मनोज घर के बाहर थे. इस बीच मनोज ने सूरज से नशा करने के लिए रुपये मांगे. मगर सूरज ने रुपये नहीं होने पर मना कर दिया. इस पर मनोज ने झगड़ा शुरू कर दिया और वहीं पास में पड़ी बल्ली को उठाकर सूरज के सिर पर मार दिया. इससे सूरज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया. परिजन उसको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने बरेली हाई सेंटर रेफर कर दिया. बरेली में इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई है.

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है. मुखानी एसओ पंकज जोशी ने बताया कि नशे के लिए रुपये मांगने का मामला है. आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- देवप्रयाग में क्रिकेट खेलकर लौट रहा था किशोर, गुलदार ने झपट्टा मारा और उठा ले गया, जंगल में मिला शव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img