03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेबी केयर सेंटर अग्निकांड पर एक्शन में केजरीवाल सरकार, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिए ये आदेश

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली: विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में आग लगने और नवजातों की दर्दनाक मौत मामले में दिल्ली सरकार सक्रिय हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दोषियों पर सख्त एक्शन की बात कही है। वहीं घायलों को निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्वास्थ्य सचिव दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को निर्देश भेजे हैं। स्वास्थ्य सचिव के फोन और संदेशों का जवाब न देने पर, निर्देश ईमेल के माध्यम से मुख्य सचिव को प्रतिलिपि के साथ भेजे गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इस घटना की तेजी से जांच कराने का निर्देश दिया है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर ठोस कार्रवाई की बात कही है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बचाए गए बच्चों का सबसे अच्छे निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मृतकों और घायलों के परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस बेबी सेंटर के संचालक को जल्दी गिरफ्तार किया जाए, ये आदेश भी दिया गया।

‘दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा’- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने विवेक विहार मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना की सूचना मिली। मैंने सचिव (स्वास्थ्य) से वर्तमान स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी देने को कहा है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। लापरवाही बरतने वाले या किसी भी गलत कार्य में शामिल पाए जाने वालों को सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जाएगी।”

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कही ये बात

इसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। इस हादसे में जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया उनके साथ हम सब खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। घटना के कारणों की जाँच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।”

दिल्ली के विवेक विहार स्थित दो मंजिला बेबी डे केयर सेंटर में शनिवार रात आग लगने से सात नवजातों की मौत हो गई। जबकि 12 नवजात घायल हो गए। इस घटना के बाद से सभी दिल्लीवासी दुखी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और इस हादसे पर शोक प्रकट किया।

पढ़ें- यूपी लोकसभा चुनाव: नहीं बनी रोड, नहीं पड़ेगा वोट वाले गांव में खटाखट वोट, 2014 कर दिया था मतदान का बहिष्‍कार

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img
/* */