03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर शहर में चार दिन से छापे का सामना कर रहे कारोबारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर:  उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर में तीन लकड़ी कारोबारियों के दफ्तर और घरों पर आयकर विभाग की कार्रवाई तीन दिन से जारी है। वहीं, छापे का सामना कर रहे कारोबारी रोनिक नारंग की रविवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि रोनिक का ब्लड प्रेशर बढ़ा है।

बता दें कि बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े दस बजे आयकर विभाग लखनऊ की टीमों ने रुद्रपुर के तीन लकड़ी कारोबारियों के यहां छापा मारा था। टीम ने फर्नीचर कारोबारी गुलशन नारंग के गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट, सिविल लाइंस स्थित आवास, उनके बेटे रोनिक नारंग और रोनिक के साझीदार सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई कार्यालय व एलाइंस कालोनी स्थित सौरभ के आवास पर छापा मारा था। सौरभ के घर पर नहीं होने और वह बंद होने की वजह से कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। टीमों ने गुलशन के साथ ही उनके घर पर मौजूद बेटे रोनिक और पारिवारिक सदस्यों से कारोबार के बारे में जानकारी ली थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

विनायक प्लाई और विनायक ट्रांसपोर्ट के कारोबार, बैंक खातों, संपत्ति के साथ ही लेनदेन की भी जानकारी की थी। इधर शुक्रवार की दोपहर आयकर विभाग की टीम ने एलाइंस कॉलोनी स्थित सौरभ के घर को सील कर दिया था। इधर टीम का विकास नारंग से संपर्क नहीं हो सका था। शुक्रवार की शाम आयकर विभाग की टीम ने गल्ला मंडी स्थित नारंग फर्नीचर मार्ट में अभियान खत्म कर दिया और मार्ट मालिक गुलशन नारंग को छोड़ दिया। जिसके बाद गुलशन घर चले गए थे। इधर शनिवार की सुबह आयकर विभाग की टीम एलाइंस कॉलोनी स्थित सौरभ के आवास पर पहुंची। टीम ने सौरभ के भाई नितिन गाबा और परिजनों की मौजूदगी में आवास पर लगाई सील को खोल दिया। इसके बाद नितिन सहित परिवार के तीन सदस्यों को घर के अंदर ले जाकर सर्च अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान आवास के गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पढ़ें- बेबी केयर सेंटर अग्निकांड पर एक्शन में केजरीवाल सरकार, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिए ये आदेश

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img