03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जियारत को आया था परिवार, चार साल की मासूम लापता, पुलिस ने की तलाश शुरू

एफएनएन, रुड़की: उत्तराखंड में रूड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र से चार वर्षीय बच्ची लापता हुई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बच्ची की नानी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस को थाना कांठ जिला मुरादाबाद ईदगाह बस्ती यूपी निवासी आमना पत्नी रियासत ने तहरीर सौंपी है। बताया कि उसकी चार वर्षीय पोती साबरिन पिरान कलियर दरगाह से लापता हुई है। बताया कि वह अपनी नानी और मां के साथ दरगाह पर आई थी। लेकिन, अचानक कहीं गायब हो गई। परिजनों ने ढूंढने का प्रयास किया। बच्ची के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चल पाया।

महिला की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और बच्ची की तलाश के लिए तीन टीमें गठित की है। टीमें दरगाह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच में जुटी है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Dennis Liquor पर हरीश रावत की भाजपा सरकार को चुनौती, बोले- STF बनाइए, जांच के लिए तैयार हूं

एफएनएन, देहरादून : Dennis Liquor उत्तराखंड में ‘डेनिस’ शराब...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img