03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां Sridevi की फेवरेट जगह पहली बार गईं Janhvi Kapoor, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज से पहले मांगी दुआ

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी मां श्रीदेवी (Sridevi) के बहुत करीब थीं। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था। मां के जाने के बाद जाह्नवी उनके नक्शे कदम पर चल रही हैं। अभिनय के साथ-साथ वह मां की तरह धार्मिक परंपराओं से भी जुड़ी हैं।

जाह्नवी कपूर अक्सर उन मंदिरों के दर्शन करती दिखाई देती हैं, जहां कभी उनकी मां जाया करती थीं। ऐसी ही एक जगह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुप्पाथम्मन मंदिर गईं जाह्नवी कपूर

दरअसल, जाह्नवी कपूर हाल ही में चेन्नई स्थित मुप्पाथम्मन मंदिर (Muppathamman Temple) गई हैं। वह अपनी मौसी के साथ मंदिर के दर्शन करने गईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटोज में वह और उनकी मौसी मंदिर के सामने पोज देती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए जाह्नवी ने कैप्शन में लिखा, “पहली बार मुप्पाथम्मन मंदिर गई। चेन्नई में घूमने के लिए मां की यह सबसे पसंदीदा जगह है।”

Janhvi Kapoor

तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ट्रेडिशनल आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं। फ्लोरल लहंगा-चोली पहना है और पर्पल चूड़ी, नेकलेस और खुले बालों से अपने लुक को स्टाइल किया है। वहीं, उनकी मौसी पिंक सूट में दिखाई दे रही हैं। वरुण धवन ने ‘बवाल’ को-एक्ट्रेस की मौसी को उनकी बहन बताया है। उन्होंने कमेंट में लिखा, “मौसी जो आपकी बहन है।”

Janhvi Kapoor at Muppathanam temple

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में खिलाड़ियों की कमी, कप्‍तान मिचेल मार्श हैं चिंतित

जाह्नवी कपूर की अपकमिंगग फिल्म

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr and Mrs Mahi) का प्रमोशन कर रही हैं। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) स्टारर मूवी 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर के साथ फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ में दिखाई देंगी, जो 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। जाह्नवी ने राम चरण के साथ भी एक फिल्म साइन की है। दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img