03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

IPL हुआ स्थगित, एक के बाद एक कई दिग्गज खिलाड़ी हो रहे कोरोना पॉजिटिव

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। कुछ देर पहले बीसीसीआई के अधिकारियों की बैठक खत्म। आईपीएल स्थगित आज का मैच भी नहीं होगा। बाकी फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस सीजन के लिए टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

मंगलवार दोपहर शुक्ला ने एएनआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों के बीच बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस सीजन के आइपीएल को स्थगित करने का फैसला ले लिया गया है।

गौरतलब है कि सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सोमवार 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के स्थगित होने की जानकारी आई।

मंगलवार को ही शाम होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे है।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img