03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इंस्पेक्टर पर चढ़ा इश्क का बुखार, ऑडियो वायरल होने के बाद युवती पर बना रहा दबाव

एफएनएन, रूद्रपुर: पंतनगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर पर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह युवती से फोन पर अनैतिक मांग करने लगा। इधर जानकारी होने पर विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऑडियो के साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत डीजीपी को कर दी। डीजीपी के निर्देश पर महिला सीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी ओर वायरल ऑडियो के कारण पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही हैं बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया था।

बताते चले कि बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास विकास स्थित कार्यालय पत्रकार वार्ता में कहा कि पंतनगर थाना प्रभारी का युवती से अश्लील बात करने का मामला प्रकाश में आया जिसको लेकर बेहड़ द्वारा डीजीपी ने आईपीएस रेणुका देवी को जांच के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि पंतनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर ने एक पक्ष के पिता और बहन को जेल भेज दिया जिसके बाद पीड़ित पक्ष की युवती द्वारा निरन्त दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज कराने की पैरवी की जा रही थी। जिसको लेकर युवती इंस्पेक्टर उसके सम्र्पक में था।

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर युवती से अश्लील बातें करने लगा, इंस्पेक्टर द्वारा गाड़ी में घुमाने और कई गलत बातें की, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बेहड़ ने मामले की जांच कर आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करना चाहिए।

ये भी पढ़ें…चुनाव संचालन समिति को मुगालता में रख चुनावी मैदान में उतरने प्रयास, क्या खारिज होगा वोट

पीएचक्यू से इस मामले में जांच का पत्र आया है, तत्काल महिला सीओ को जांच सौंपी गई है और फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट मांगी गई है। 24 से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पंतनगर में दो पक्षों में विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की थी। उस वक्त दूसरे पक्ष के दो लोगों को जेल भेजा गया था। यह कथित ऑडियो उस घटना के बाद की है। सीडीआर में ऑडियो की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img