दरोगा ने पहले गर्लफ्रेंड को मारी गोली, फिर कर दी ससुर की हत्या

0
781

एफएनएन, नई दिल्लीः  अवैध संबंधों के जाल में फंसे सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने पहले तो दिल्ली में अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारी, इसके बाद मायके में रह रही पत्नी राजेश कुमारी को मारने रोहतक पहुंच गया। पत्नी नहीं मिली तो ससुर पर ही गोलियां बरसा दीं और उनकी जान ले ली।  पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस के दरोगा संदीप दहिया ने रोहतक में कथित तौर पर अपने ससुर रणवीर को गोली मारी दी जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। इससे पहले, उसने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका को गोली मारकर घायल कर  फरार हो गया था।  पुलिस ने अपने ही एक ऐसे अधिकारी को गिरफ्तार किया है जिस पर अपनी गर्लफ्रेंड को गोली मारने और ससुर की हत्या करने का आरोप है। दिल्ली पुलिस के उत्तर जिला स्पेशल स्टाफ ने संदीप दहिया को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

विवाद के चलते महिला को मार दी गोली

संदीप दहिया 2010 SI है। वर्तमान में संदीप लाहौरी गेट थाने में तैनात है। जानकारी ये भी सामने आई है कि शनिवार रात से ही संदीप सरकारी पिस्टल के साथ ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा था। बताया जाता है कि संदीप का अपनी पत्नी से तलाक को लेकर मुकदमा चल रहा है। एक साल पहले संदीप की मुलाकात निजी कंपनी में काम करने वाली अर्चना से हुई थी। वे दोनों रविवार को घूमने जा रहे थे और इसी दौरान विवाद हो गया और उसने  महिला को गोली मार दी।

पत्नी को मारने पहुंच गया रोहतक

गर्लफ्रेंड का खून बहाने के बाद एसआई संदीप दहिया दिल्ली से सीधे रोहतक पहुंच गया। रोहतक के बैंसी गांव में संदीप की ससुराल है। जबकि संदीप खुद सोनीपत के सिसाना गांव का रहने वाला है। बताया गया है कि संदीप सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी ससुराल पहुंचा था। वह दिल्ली नंबर की एक कार में यहां पहुंचा था। जानकारी ये सामने आई है कि संदीप दहिया अपनी पत्नी को मारने के इरादे से आया था मगर घर में उसकी पत्नी दिखाई नहीं दी तो उसने अपने ससुर 60 वर्षीय रणबीर पर गोली चला दी। सिर में गोली लगने से संदीप से ससुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राजेश कुमारी ने पुलिस को बताया है कि उसका उसके पति के साथ कोर्ट में दहेज, घरेलू हिंसा और खर्च के लिए केस चल रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here