03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क हादसे का शिकार हुए इंडियन आइडल विनर पवनदीप, कैंटर में घुसी कार

एफएनएन, चंपावत: टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप उत्तराखंड से नोएडा जाते समय सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

सिंगर पवनदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।  उत्तराखंड में चंपावत के रहने वाले पवनदीप पुत्र सुरेश राजन भारतीय गायन रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार की रात पवनदीप अपने साथी अजय मेहरा के साथ घर से नोएडा जा रहे थे।

इस दौरान उनकी कार को चालक राहुल सिंह चला रहा था। रात करीब ढाई बजे जैसे ही उनकी कार गजरौला थानाक्षेत्र में चौपला चौराहा ओवरब्रिज से नीचे उतरी तभी, हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। यह हादसा चालक राहुल सिंह को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। हादसे में सिंगर पवनदीप उनके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने तीनों को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया।

जानकारी मिलते ही सिंगर पवनदीप के परिजन अस्पताल पहुंच गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए अपने साथ नोएडा ले गए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पवनदीप की दोनों टांगें फैक्चर हो गई हैं और उनके सिर में भी चोट लगी है।

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसा कार के चालक को नींद की झपकी आने की वजह से हुआ है।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img