03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर : पत्नी की साड़ी के पल्लू से गला कसकर हत्या, बाद में बेटे ने किया मां का गला घोंटकर मारने का प्रयास

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद बेटे ने मां का गला घोंटकर मारने का प्रयास किया। हो हल्ला मचने पर आस पड़ोस के लोगों के आ जाने पर मां की जान बच गयी। उसे गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

राकेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी राजा कॉलोनी का विवाह दो जून को मीरा उम्र 23 वर्ष पुत्री ओम प्रकाश निवासी नारायण कॉलोनी के साथ हुआ था। दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था। जिसके कारण मीरा का अधिकांश समय शादी के बाद मायके में ही बीता।

दीपावली के दिन ही राकेश अपनी माँ सुदामा देवी व पिता राजेन्द्र प्रसाद के साथ मायके से समझौता होने के बाद पत्नी को लेकर आया था। बुधवार सुबह राकेश ने पत्नी मीरा का उसकी ही साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर निमZमता से हत्या कर दी। इस दौरान उसकी माँ सुदामा देवी छत पर अन्य किरायेदारों के साथ थी।

राकेश अपनी माँ सुदामा को बुला कर लेकर नीचे आया और गला घोंट कर उसको भी मारने का प्रयास किया। उनकी चीख सुन कर आस पड़ोस के लोग वहां आ गए और उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया तो राकेश उन पर भी हमलावर हो गया। लोगों ने घेरकर उसको पकड़ कर बांध लिया।

घायल सुदामा देवी व मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैम्प सुंदरम शर्मा व आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा वोहरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। विवाह को चार माह का समय होने के कारण मजिस्ट्रेट की देख रेख में पंचनामा भरा जाएगा। आवास विकास चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने बताया मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी गयी है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img