03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खटीमा में बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

एफएनएन, खटीमा : खटीमा में वन रावत बस्ती में बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों की हालत बिगड़ गई। मंगलवार देर रात सभी को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दो की हालत में सुधार हो गया था।

खटीमा के चकरपुर में वन रावत जनजाति के लोगों की बस्ती है। गांव में रविवार को पार्वती नामक महिला ने अपना बकरा काटा था। बताया जा रहा है कि बकरा बीमार था। मांस खाने के बाद मंगलवार देर रात अचानक गांव की देवकी देवी, पार्वती, सुमेर सिंह, प्रिया, संतोष, विजय, पंकज, कमला देवी और कलावती की तबियत बिगड़ गई।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सूचना मिलने पर वन रावत बस्ती में पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीमार लोगों को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विजय और संतोष स्वस्थ हो गए जबकि सात लोग अभी भी भर्ती हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। उपचार के बाद दो लोग ठीक हो गए हैं,जबकि सात का इलाज चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img