03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा का किया गया आयोजन, बाबा के जयघोष करते हुए यात्रा का किया गया शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन, रूद्रपुर : श्री श्याम मित्र मंडल रम्पुरा के तत्वाधान में आज श्री खाटू श्याम बाबा जी की भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों बाबा भक्तों ने निशान यात्रा में शामिल होकर बाबा श्याम खाटू जी के जयघोषों के साथ वातावरण गुंजायमान कर दिया। इससे पूर्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम खाटू जी के जयघोष करते हुए निशान यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम खाटू जी महाराज हमेशा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। साथ ही सबके दुःख संकटों को भी दूर करते हैं।

चुघ ने कहा कि उनका यह परम सौभाग्य है कि उन्हें बाबा श्याम खाटू जी महाराज की निशान यात्रा में शामिल होने का शुभ अवसर मिला है। चुघ ने आयोजक मंडल के सभी सदस्यों को इस शुभ कार्य के आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि यह निशान यात्रा जिन मार्गों से होकर गुजरेगी सभी स्थान पवित्र हो जायेंगे। आयोजक मंडल द्वारा चुघ के साथ समाजसेवी प्रीत ग्रोवर सही अन्य अतिथियों को बाबा जी के नाम का पटका पहनाकर स्वागत किया।

 

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

निशान यात्रा रम्पुरा स्थित गुरुद्वारा के पास श्री श्याम खाटू बाबा मंदिर से प्रारंभ हुई सबसे आगे टीनू कोली जय श्री राम नाम का ध्वज लेकर चल रहे थे। निशान यात्रा बिलासपुर रोड, इंदिरा चौक, काशीपुर रोड़, गल्ला मंडी स्थित श्री श्याम खाटू बाबा मंदिर में पहुंचकर प्रीत विहार, रम्पुरा के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई वापस रम्पुरा स्थित श्री श्याम खाटू बाबा मंदिर पर संपन्न हुई। निशान यात्रा में श्री श्याम खाटू बाबा जी महाराज के शीश स्वरूप को सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था।

जिसके पीछे बाबा भक्त जघोष कर बाबा जी की महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। इस दौरान मिथिलेश कोली, सर्वेश कोली, मीना कोली, सुनीता कोली, ममता कोली, मुन्नी देवी, पूजा कोली, तारा कोली, शांति कोली, राधा सक्सेना, राज देवी, विमला देवी, चमेली देवी पासवान, अमित कोली, टिंकू कोली, कमला देवी, प्रमोद कोली, जीतू कोली, राजेश कोली, सुभाष कोली, अजय सक्सेना, अनमोल सक्सेना, राकेश कुमार, सुदामा कोली, राहुल कोली, दीपक कोली, सन्नी पासवान, नीतीश कुमार, कृष कुमार, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Hot this week

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img