03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में लोग अपने घर के नजदीक लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन, पोलिंग बूथ पर होगा टीकाकरण

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना रोधी टीकाकरण सफल बनाने की कड़ी में दिल्ली के लोगों को आम आदमी पार्टी सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। इसके तहत दिल्ली में लोग सोमवार से अपने घर के नजदीक बने पोलिंग बूथ पर कोरोना की वैक्सीन लगवा सकेंगे। इस अभियान की शुरुआत सोमवार से की जा रही है। इस बाबत  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की डिजिटल प्रेस वार्ता में कहा कि दिल्ली में सोमवार से विशेष अभियान शुरू हो रहा है। इस अभियान का नाम है- ‘जहां वोट वहां वैक्सीन’। इसके तहत लोग अपने घर के नजदीक पोलिंग बूथ पर वैक्सीन लगवा सकेंगे। यह अभियान 45 वर्ष से अधिक ऊपर उम्र वालों के लिए है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 45 से ऊपर से 57 लाख लोग दिल्ली में हैं। अब तक 27 लाख लोगों को पहली खुराक लग चुकी है, जबकि 30 लाख लोगों को अभी कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद लोग वैक्सीन के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। ऐसे में टीकाकर को सफल बनाने के लिए लोगाें से घर घर जाकर कहा जाएगा कि जहां वोट डालने जा रहे हो वहां वैक्सीन लगेगी। सोमवार से दिल्ली में 70 वार्ड में अभियान शुरू हुआ है। दिल्ली में 280 वार्ड हैं। हर सप्ताह 70 -79 वार्ड में अभियान चलेगा। बीएलओ घर घर जाएंगे और स्लाट देकर आएंगे। उसी दिन लोगों को जाना होगा। जो लोग नहीं जाएंगे उनके घर बीएलओ दोबारा जाएंगे। घरों से लोगों को ई-रिक्शा से उन्हें वैक्सीन सेंठर तक लाया जाएगा।

जहां वोट वहां वैक्सीन’ अभियान 5 दिन तक चलेगा, ताकि पूरा बूथ कवर हो सके। इसके साथ ही सभी 45 साल से ऊपर लोगों को वैक्सीन लग सके, इसकी भी कोशिश रहेगी। इसके बाद 4 हफ्ते में हम कह पाएंगे कि 45 साल के ऊपर के लोगों को पहली वैक्सीन लग चुकी है। फिर 3 महीने बाद यही अभियान चलायेंगे, ताकि उनकी दूसरी वैक्सीन लग सके। सबसे अपील है बूथ लेव आफिसर की टीम आपके घर आएगी, उन्हें सहयोग करें, आप बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगवाएं।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img