03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में कवियों ने पुलवामा के शहीदों को दी भावभरी श्रद्धांजलि

Spread the love

कवि गोष्ठी आयोजन समिति की नियमित मासिक कवि गोष्ठी

फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। साहित्यिक संस्था- कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में समाजसेवी योगेश जौहरी के संयोजन में स्थानीय पांचालपुरी में पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया

गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की एवं मुख्य अतिथि मशहूर शायर रामकुमार 'अफरोज' रहे।

माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मां वाणी की सरस-भावपूर्ण वंदना पूनम गंगवार ‘पुष्पा’ ने प्रस्तुत की।

कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी-अपनी श्रेष्ठ रचनाओं के माध्यम से पुलवामा के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ओजस्वी काव्य पाठ किया और देश प्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट, दीपक मुखर्जी 'दीप' , अमित मनोज, डॉ. अखिलेश गुप्ता, पूनम गंगवार, राजकुमार अग्रवाल राज, संध्या श्रीवास्तव स्नेहा, आसमां खान, अभिषेक,रजत कुमार एवं रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे

कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img