03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को मिली सफलता, दो शूटर बनारस से किए गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: देहरादून में हुए कुख्यात विक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आज बनारस से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

ऐसे हुई थी वारदात

राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

मिनटों में ओझल हुए थे हमलावर

शहर के सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने घात लगाकर गैंगस्टर विक्रम पर हमला किया और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से मिनटों में ओझल हो गए थे।

बेखौफ हमलावरों ने चेहरा तक नहीं ढका

विक्रम को गोली मारने वाले हमलावर किस कदर बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने वारदात को अंजाम देकर भागने के दौरान अपना चेहरा तक नहीं ढका था। बाइक चलाने वाला हमलावरों का साथी तो हेलमेट पहने है लेकिन पीछे बैठे दोनों शूटरों का चेहरा खुला है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img