03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस साल पहली बार एक दिन में सामने आए करीब 41 हजार केस, 188 लोगों की मौत

एफएनएन, नई दिल्ली : कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर पूरे देश को अपने चपेट में ले रही है| शनिवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में साल 2021 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं| देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 40, 953 नए मामले सामने आए हैं| इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 करोड़,15 लाख, 55 हजार, 284 हो गई  है| पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 188 मरीजों की जान चली गई है| अब तक देशभर में कोविड-19 संक्रमण की वजह से 1 लाख, 59 हजार, 558 लोगों की मौत हो चुकी है| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल 2 लाख 88 हजार 394 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1,11,07,332  मरीज कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं| देश में अबतक 4,20,63,392 लोगों को कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन लग चुकी है |

ujjawal uttarakhand

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने बताया है कि 19 मार्च, 2021 तक कुल 23,24,31,517 नमूनों की जांच की गई थी| इनमें से कुल 10,60,971 नमूनों की जांच कल ही हुई है| बता दें कि शुक्रवार को उसके पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब 40 हजार यानी 39,726 नए केस सामने आए थे और कुल 154 लोगों की मौत हुई थी| पिछले हफ्ते में देश में भयंकर तेजी से कोरोना बढ़ा है| बुधवार को कोविड पर हुई एक मीटिंग में बताया गया था कि देश के 70 जिलों में 150 फीसदी ज्यादा कोरोना बढ़ गया है| पीएम ने राज्यों से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट में गंभीरता से तेजी बढ़ाने को कहा था|




Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img