03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर : आंतरिक व सीमांत सुरक्षा, साइबर क्राइम के मुद्दे उठाएगा उत्तराखंड

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

  एफएनएन,देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वह गुरुवार और शुक्रवार को हरियाणा के सूरजकुंड में होने वाले गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर में हिस्सा लेंगे। इस चिंतन शिविर में उत्तराखंड आंतरिक, सीमांत सुरक्षा और साइबर क्राइम के विषय प्रमुखता से उठाएगा। इसके साथ ही साइबर क्राइम विषय पर उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार प्रस्तुतीकरण भी देंगे।

सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर

गुरुवार से सूरजकुंड में सभी राज्यों के गृह मंत्रियों का चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें गृह मंत्रियों के साथ ही राज्यों के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक भी शामिल होंगे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही गृह विभाग देख रहे हैं। ऐसे में इस सम्मेलन में वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सम्मेलन में उत्तराखंड आंतरिक, सीमांत सुरक्षा व साइबर क्राइम से संबंधित विषय पर चर्चा करेगा।

उत्तराखंड में तेजी से जनसांख्यिकी बदलाव

दरअसल, उत्तराखंड में तेजी से जनसांख्यिकी बदलाव हुआ है। इससे कुछ समय पहले प्रदेश में आतंकी भी पकड़े गए हैं। आंतरिक सुरक्षा उत्तराखंड के लिए अहम है। इस विषय को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सीमांत प्रदेश होने के नाते हुए सीमा सुरक्षा को लेकर लगातार केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी कई योजनाओं पर कार्य कर रही है। सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में सम्मेलन में चर्चा की जाएगी।साइबर क्राइम आंतरिक व सीमा सुरक्षा से जुड़ा विषय है। इस क्षेत्र में उत्तराखंड लंबे समय से काम कर रहा है। यहां अलग से साइबर सेल का भी गठन किया गया है। यही कारण भी है कि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस संबंध में प्रस्तुतीकरण देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार व शुक्रवार को सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को वह नई दिल्ली में ही रात्रि विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img