03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में 17 जुलाई को रहेगा हरेला पर्व का सार्वजनिक अवकाश, बैंक भी रहेंगे बंद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश अब 16 जुलाई के स्थान पर 17 जुलाई को होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रदेश में हरेला पर्व के सार्वजनिक अवकाश 17 जुलाई को घोषित करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में हरेला का पर्व भी 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। कर्मचारी संगठनों ने भी मुख्यमंत्री से अवकाश की तिथि में संशोधन की मांग की थी।

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 16 जुलाई (रविवार) को अवकाश घोषित किया गया था। विभिन्न माध्यमों से ज्ञात हुआ कि हरेला पर्व 17 जुलाई को मनाया जा रहा है। जिससे संशोधन करते हुए हरेला पर्व के लिए 17 जुलाई (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया। उक्त तिथि को बैंक/कोषागार तथा उपकोषागारों में भी अवकाश रहेगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img