03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर विधायक और मेयर समेत भाजपा के 10 नेताओं का कोर्ट में आत्मसमर्पण, जमानत पर रिहा

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर से भाजपा के विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश परिहार समेत भाजपा के 10 बड़े नेता शुक्रवार को कोर्ट के कटघरे में थे। उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। चिंता थी कि कोर्ट का फैसला क्या होगा ! काफी देर तक यही खौफ उन्हें सालता रहा। बाद में फैसला आया तो सभी के चेहरे खिल उठे।

दरअसल, मामला गुजरे विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले नेताओं पर आरोप था कि उन्होंने कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन किया। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता की भी धज्जियां उड़ाई। यह सब अब भाजपा विधायक और उस समय प्रत्याशी शिव अरोरा के 22 जनवरी 2022 को नामांकन के दौरान हुआ। कोविड प्रोटोकॉल को इन नेताओं ने तोड़ा और परिसर में 5 लोगों से ज्यादा नामांकन में दाखिल हुए। ऐसे में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी हुआ। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिव अरोरा के अलावा मेयर रामपाल सिंह, पूर्व दर्जा राज मंत्री सुरेश परिहार, मंडी अध्यक्ष केके दास, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, विकास शर्मा, हरीश भट्ट, राजकुमार शाह और देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरमीत सिंह को नामजद किया गया।

आपदा प्रबंधन अधिनियम लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और आदर्श चुनाव आचार संहिता अधिनियम के तहत सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। आज सभी नेताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे की मौजूदगी में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अधिवक्ता दिवाकर पांडे ने कोर्ट के सामने जमानत के लिए तमाम तर्क रखे, इसके बाद सीजेएम कोर्ट ने सभी नेताओं को 15-15 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी। फैसला आने के साथ ही नेताओं के चेहरे खिले। विधायक शिव अरोरा समेत तमाम नेता ऐसे थे, जो पहली बार कोर्ट में पेश हुए थे।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img