03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: जिला महिला अस्पताल में बनेगी आधुनिक पैथोलॉजी लैब, 21 लाख मंजूर

Spread the love
  • जिलाधिकारी ने बजट को स्वीकृति देने के साथ ही स्टाफ की तैनाती भी करवाई

एफएनएन,हल्द्वानी:  जिलाधिकारी सविन बंसल की सकारात्मक पहल से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में शीघ्र आधुनिक पैथोलाॅजी लैब की स्थापना की जाएगी। लैब स्थापना के लिये जिलाधिकारी श्री बंसल ने 21 लाख रूपये का बजट अवमुक्त भी कर दिया है। साथ ही सुचारू लैब संचालन के लिए 02 लैब टैक्निीशियन व 02 लैब अटैंडेन्ट की भी तैनाती की।

गौरतलब है कि महिला चिकित्सालय की स्थापना से अब तक चिकित्सालय में लैब की स्थापना नहींं हुई थी। जिससे गर्भवती महिलाओं व जच्चा-बच्चा को जांच हेतु बेस चिकित्सालय हल्द्वानी अथवा प्राइवेट लैब में जाना पडता था। जिससे मरीजों व निर्बल वर्ग की महिलाओं को अनावश्यक परेशानियो का सामना करना पडता था व समय तथा धन की भी हानि उठानी पडती थी। महिलाओ की इस परेशानी को देखते हुये जिलाधिकारी श्री बंसल के जहन में काफी समय से हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में लैब स्थापना का विचार चल रहा था, मगर कोविड 19 के कारण थोडा समय लग गया।

जनस्वास्थ्य के प्रति गम्भीर एवं संजीदा जिलाधिकारी श्री बंसल की जिले मे तैनाती से ही आम गरीब व्यक्तियो को बेहतर स्वास्थ्य सेवायेें देने के लिए तत्पर रहे है। श्री बंसल का मानना है कि चिकित्सालयों में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब हो तो निश्चित ही ओपीडी मे मरीजो की संख्या मे इजाफा होता है तथा विभिन्न प्रकार की जांचों के लिए मरीजो को इधर-उधर नही भटकना पडेगा। श्री बंसल ने चिकित्सालयोंं में आधुनिक पैथोलाॅजी लैब स्थापना का बीडा उठाया है। उन्होने हल्द्वानी महिला चिकित्सालय में पैथोलाॅजी लैब स्थापना करने से पूर्व भी संयुक्त चिकित्सालय पदमपुरी व संयुक्त चिकित्सालय गरमपानी मे भी निरीक्षण के 20 दिन में आधुनिक लैबों की स्थापना की। जिससे इन चिकित्सालयों में ओपीडी मे आने वाले मरीजों की संख्या मे अप्रत्याशित वृद्वि हुई है।

महिला चिकित्सालय मे 02 लैब टैक्निशियन की तैनाती के साथ ही जरूरी उपकरण भी स्थापित कर दिये गये हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी व महिला चिकित्सालय सीएमएस को आगामी वित्तीय वर्ष से पूर्व पैथोलाॅजी लैब संचालित करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही महिला चिकित्सालय की सीएमएस और स्टाफ को शीघ्र लैब स्थान चयन व उपकरण स्थापना के लिए निर्देशित किया है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img