03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आस्था पर कोरोना की मार, हरिद्वार में इस बार सिर्फ 48 दिन चलेगा कुंभ

Spread the love
  • शासन स्तर पर हुआ फैसला, नहीं मिलेगी प्रवास की अनुमति, पवोॅ पर स्नान के बाद लौटना होगा

एफएनएन,देहरादून: हरिद्वार में होेने वाले कुंभ-2021 पर भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है। फिलहाल सरकार ने तय किया है कि इस बार कुंभ की अवधि महज 48 दिनों की होगी। विभिन्न पर्वों पर आने वाले श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के बाद वापस लौटना होगा। उन्हें प्रवास की अनुमति नहीं होगी।

शासकीय प्रवक्ता और शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने न्यूज पोर्टल एफएनएन से बातचीत में इसका खुलासा किया। काबीना मंत्री ने कहा कि सरकार कोरोना महामारी के चलते खासी सतर्क है। हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया है कि फिलहाल यह तय किया गया है कि इस बार हरिद्वार कुंभ-2021 की अवधि महज 48 दिन की रहेगी। यह समय मार्च से शुरू होगा। इसके बारे में फरवरी-2021 के अंत में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी। काबीना मंत्री ने बताया कि फिलहाल तय किया गया है कि इस बार कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार में प्रवास की अनुमति नहीं होगी। बाहर से आने वाले गंगा भक्तों को स्नान के बाद वापस लौटना होगा। अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है।

यहां बता दें कि हरिद्वार में कुंभ का आयोजन जनवरी से अप्रैल तक चलता रहा है। विभिन्न पर्वों पर शाही स्नान का आयोजन होता है और सामान्य दिनों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ हरिद्वार में उमड़ती रही है। उधर, हरिद्वार में कुंभ-2021 को लेकर तमाम तैयारियां अंतिम चरण में होने की बात सरकार के स्तर से की जा रही है, लेकिन संत समाज इससे सहमत नहीं है। संत समाज ने इस बारे में सीएम को खत लिखकर कहा है कि अगर सरकार तैयारियां नहीं पा रही है तो यह जिम्मदारी अखाड़ों को ही सौंप दी जाए। संत समाज अपने स्तर से तैयारियां कर लेगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img