03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब जीएमवीएन की वेबसाइट पर मिलेगी कैब बुकिंग की सुविधा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : इस साल उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। तीर्थयात्री और पर्यटक अब गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की वेबसाइट पर किफायती दामों पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से तैयारी की जा रही है।

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारों धामों के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा देने जा रहा है।

इसके लिए विभाग की ओर से ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। अभी तक निगम की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है। ऐसे में इस सुविधा के बाद अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • एक क्लिक में लोकेशन पर पहुंचेगी कैब

जीएमवीएन की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। इसका लाभ उन तीर्थ यात्रियों व पर्यटकों को मिलेगा जो बस से यात्रा करते हुए उत्तराखंड आएंगे। या फिर उन्हें जो चारधाम के साथ आसपास की जगह भी घूमना चाहते हैं।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी गेस्ट हाउस और होटलों का सौंदर्यीकरण कर लिया गया है। अब निगम की वेबसाइट से पर्यटक व तीर्थयात्री कैब बुकिंग करा सकें, इस पर काम किया जा रहा है। जल्द ही इस सुविधा को लागू किया जाएगा। कैब के किराए पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img