03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

27 खिलाड़ियों को चार विभागों में मिली नियुक्ति, CM पुष्कर सिंह धामी आज देंगे ज्‍वाइनिंग लेटर

एफएनएन, देहरादून : शासन ने आउट आफ टर्न नियुक्ति योजना के तहत 27 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजित कर दिया है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।

प्रदेश सरकार ने खेल नीति में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को आउट आफ टर्न नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। खेल मंत्री रेखा आर्य ने इसके लिए खेल विभाग को निर्देश दिए थे कि जल्द कुशल खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित करते हुए प्रक्रिया शुरू की जाए।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

इस कड़ी में शासन ने ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया। रविवार को शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार युवा कल्याण विभाग में सचिन सिंह रावत व निखिल भारती को व्यायाम प्रशिक्षक, सविता गुरूंग और प्रदीप रावत को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी के पद पर पर चयनित किया गया है।

खेल विभाग में मान सिंह का चयन उप क्रीड़ाधिकारी और शुभांगिनी शाह का चयन सहायक प्रशिक्षक के पद पर किया गया है। वन विभाग में नव्या पांडेय, उन्नति शर्मा, लोकेश शाह, शोभा कोहली, शुभम कुमार, हिमांशु तिवारी, खुशबू यादव, मंगल सिंह बिष्ट, आशीष सिंह को वन दरोगा और अंकित कुमार, हर्षित शर्मा, दिवाकर पुजारी, ध्रुव रावत व मनीषा बिष्ट का चयन वन आरक्षी के पद पर किया गया है।

पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चयनित खिलाड़यों में सोहेल अहमद, कार्तिक राणा, ईशु भारती, अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी, नीतेश सिंह व शशांक क्षेत्री शामिल हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का कार्य किया है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों की अधिक से अधिक भागीदारी हो इसके लिए खेल विभाग प्रयासरत है। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img