03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गोदियाल ने यूपी सीएम को बताया ‘गुरू भाई’, बोले- जिसने त्रिवेंद्र-तीरथ को हटाया वो ही योगी के पीछे भी

Spread the love

एफएनएन, श्रीनगर: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को पौड़ी जिले के श्रीनगर में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे. लेकिन उनके चुनावी जनसभा से पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने सीएम योगी के लिए बड़ी बात कही है.

सतपुली में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने योगी आदित्यनाथ को गुरू भाई बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ गुरू गोरखनाथ के चेले हैं और वो (गणेश गोदियाल) बाबा केदार के चेले हैं. इस रिश्ते से योगी आदित्यनाथ उनके गुरू भाई हुए. लेकिन जिस प्रत्याशी का प्रचार करने के लिए वो श्रीनगर पहुंच रहे हैं, वो अमित शाह के चेले हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गणेश गोदियाल ने कहा कि उन्हें मालूम है कि योगी आदित्यनाथ दबाव में प्रचार करने के लिए श्रीनगर पहुंच रहे हैं, क्योंकि योगी उनका विरोध नहीं करता चाहते. आगे गोदियाल ने कहा कि, जिनका रोल उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री के पद से हटाने के लिए रहा है, सुगबुगाहट है कि उनका वही रोल यूपी के मुख्यमंत्री के पीछे भी शुरू है. उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान पर पूरा विश्वास है और उन्हें पता है कि जो भी होगा अच्छा होगा. गणेश गोदियाल ने ये बयान सतपुली में जनसभा को संबोधित करते हुए दिया.

गौर है 14 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ श्रीनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इस चुनावी जनसभा में सीएम पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा विधायक भी मौजूद रहेंगे. भाजपा ने योगी की जनसभा में 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. चुनावी जनसभा को लेकर पुलिस के एक एडीशनल एसपी, तीन डिप्टी एसपी श्रीनगर में मौजूद रहेंगे जबकि 400 से अधिक जवानों की ड्यूटी इस चुनावी सभा के दौरान रहेगी. जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में आयोजित की जा रही है.

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img