03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा एफआरआई

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ 13 दिसंबर से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा। रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक केवल 200 लोगों को परिसर में आने की अनुमति होगी।

ऑनलाइन पंजीकरण वाले पर्यटकों को एफआरआई परिसर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।
सभी पर्यटक अपना पंजीकरण संस्थान की बेवसाइट fri.icfre.gov.in पर कर सकते हैं। इससे संबंधित समस्त जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संस्थान में सुबह और शाम की वॉक के लिए एफआरआई परिसर पहले की तरह ही खुला रहेगा।

  • 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी मिले थे कोरोना संक्रमित

पिछले दिनों आईएफएस अफसरों के संक्रमित मिलने के बाद एफआरआई में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया था। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में मिड टर्म प्रशिक्षण लेने आए गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों के 11 वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वन अनुसंधान संस्थान में पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स समेत तमाम बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। संस्थान निदेशक अरुण सिंह रावत की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए थे। सिर्फ संस्थान के अधिकारियों, र्वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को ही परिसर में दाखिल होने की इजाजत थी।

कोरोना की पहली लहर होने के बाद संस्थान परिसर को लगातार दो साल तक पर्यटकों और मॉर्निंग वॉकर्स के लिए बंद रखा गया था। हालात सामान्य होने के बाद संस्थान निदेशक पर की ओर से मॉर्निंग वाकर्स और पर्यटकों के लिए संस्थान परिसर को खोला गया था।

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img