03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारतीय सेना में 11 दिसंबर को शामिल होंगे 319 युवा अफसर, राष्ट्रपति लेंगे सलामी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड निर्धारित समय पर ही होगी। बतौर रिव्यूइंग अफसर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जेंटलमैन कैडेट्स की सलामी लेंगे। इस बार आईएमए से 387 जेंटलमैन कैडेट पासआउट होने जा रहे हैं, जिनमें से 319 बतौर अफसर भारतीय सेना से जुड़ेंगे। इस बार मित्र देशों के 68 जेंटलमैन कैडेट भी पासआउट होंगे। शनिवार को होने वाली पीओपी को लेकर गुरुवार को जेंटललैन कैडेटों ने रिहर्सल की।

आईएमए की जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल हिमानी पंत ने बताया कि पासिंग आउट परेड के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पासिंग आउट परेड की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि पीओपी का कार्यक्रम सादगी से होगा। दरअसल, बीते बुधवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद पीओपी के निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव के आसार थे। यह चर्चा भी चली कि राष्ट्रपति का दौरा रद हो सकता है।

गुरुवार को कमांडेंट परेड तक नहीं हुई। लेकिन, देर शाम सैन्य अफसरों की बैठक के बाद जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पीओपी का कार्यक्रम तय समय पर ही होगा। इस बार की पीओपी में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भी संबोधन होना था। लेकिन, तमिलनाडु में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में उनकी मौत के बाद इसे शेड्यूल से हटाना पड़ा। यह भी बताया गया कि राज्यवार जेंटलमैन कैडेटों की सूची शुक्रवार को जारी की जाएगी।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img