03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बारामुला ग्रेनेड हमले में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी, एक सहयोगी भी गिरफ्तार

एफएनएन,श्रीनगर:बारामुला में शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमला करने वाले लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों समेत एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने स्वयं इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों से पांच पिस्तौल, 12 ग्रेनेड औन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि ये आतंकी माड्यूल इससे पहले भी कई हमलों में शामिल रह चुका है। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ की जा रही है।

आपको बता दें कि गत मंगलवार शाम को इन आतंकवादियों ने बारामुला में खुली शराब की नई दुकान पर ग्रेनेड हमला किया था। इस हमले में दुकान में काम करने वाले चार सेल्समैन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में राजौरी के एक घायल रंजीत सिंह ने जख्मों का ताव न सह पाने के कारण इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था जबकि अन्य तीन का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। ये तीनों कर्मी भी जम्मू संभाग के ही रहने वाले हैं।

ग्रेनेड हमले के बाद से ही पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुुरू कर दी थी। हालांकि पुलिस को चकमा देने के लिए ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी ने बुर्का पहन रखा था ताकि पुलिस को लगे कि हमले में महिला शामिल है परंतु पुलिस ने हमले के दो दिनों के भीतर ही लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों समेत उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार आतंकी इसी तरह और हमले करने की योजना भी बना रहे थे। पुलिस जांच कर रही है। आने वाले दिनों में ये हमले कहां किए जाने हैं, वाइन शाप हमले के पीछे उनकी मंशा क्या है, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन आतंकवादियों व उनके सहयोगी से की जा रही पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img