03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड भूस्खलन यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंसा, बड़े वाहनों के लिए बाधित

उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग रानाचट्टी के पास भूस्खलन होने के कारण बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध हो गया है। एनएच की टीम मार्ग को खोलने के काम में जुटी है। बड़े वाहन रानाचट्टी से पहले ही सुरक्षित स्थान पर रोक दिए गए हैं। यात्रियों को होटलों में ठहराया गया है। पूर्ति विभाग को इन यात्रियों की व्यवस्था के लिए कहा गया है। एनएच बड़कोट ने मौके पर मशीनें तैनात कर दी हैं। रात्रि में उक्त स्थान पर मार्ग खोलने का कार्य किया जाएगा। दोनों ओर से पुलिस भी तैनात है। बड़कोट से जाने वाले बड़े वाहन खरादी के पास रोक दिए गए हैं।  दूसरी ओर, केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थयात्रियों को गौरीकुंड से केदारनाथ तक बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने दो-दो अफसरों को प्रतिदिन मार्ग का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि आज 12 बजे तक आवाजाही शुरू हो सकती है। जबकि प्रशासन ने हाईवे बंद होने से विभिन्न स्थानों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए परिवहन विभाग को छोटे वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा है।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img