03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव, उत्तराखंड में क्वारंटाइन

एफएनएन, नई दिल्ली: बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट करके यह सूचना दी है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों से कहा है कि वे अपना-अपना कोरोना टेस्ट करा लें और सावधानी बरतें। उन्होंने अपने ट्वीट में इस बात की पुष्टि की है कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। उमा भारती उत्तराखंड में हैं. वे पहाड़ों की यात्रा से लौट रही थीं, इसी दौरान अस्वस्थ होने पर उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। उमा भारती ने आज आधी रात में ट्वीट किया है कि ”मैं आपकी जानकारी में यह डाल रही हूं कि मैंने आज अपनी पहाड़ की यात्रा की समाप्ति के अंतिम दिन प्रशासन से आग्रह करके कोरोना टेस्ट की टीम को बुलवाया, क्योंकि मुझे तीन दिन से हल्का बुखार था। ” उन्होंने कहा है कि ”मैं अभी हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच वंदे मातरम् कुंज में क्वारंटाइन हूं जो कि मेरे परिवार के जैसा है. चार दिन के बाद फिर से टेस्ट कराऊंगी एवं स्थिति ऐसी ही रही तो डॉक्टरों के परामर्श के अनुसार निर्णय लूंगी.”।

Hot this week

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img